Skip to Main ContentStart of Main Content

समुदाय

Fedora Silverblue पर केंद्रित उपयोगकर्ताओं और योगदानकर्ताओं के समुदाय में शामिल हों।

Fedora Silverblue एक समुदाय-संचालित परियोजना है जो किसी भी कौशल वाले लोगों से योगदान मांगती है। दस्तावेज़ीकरण लेखन से लेकर बीटा परीक्षण तक, प्रश्नों के उत्तर देकर दूसरों की मदद करने तक, इसमें शामिल होने और Silverblue के भविष्य को आकार देने में मदद करने के बहुत सारे तरीके हैं!

संचार चैनल

फोरम

Fedora के डिस्कोर्स-आधारित चर्चा फोरम पर Fedora Silverblue टैग अन्य Fedora Silverblue उपयोगकर्ताओं और योगदानकर्ताओं से जुड़ने के लिए एक शानदार जगह है।

सम्मिलित होने के तरीके

विकासकर्ता

Fedora Silverblue कुछ अद्भुत खुले-स्त्रोत की परियोजनाओं द्वारा संचालित है, जिनमें ostree, rpm-ostree, और flatpak शामिल हैं। यदि आप एक विकासकर्ता हैं, तो इनमें से किसी एक परियोजना में मदद करने पर विचार करें।

लेखक

Fedora Silverblue utilizes interesting, cutting-edge technology, and we need to tell more people about it! If you're a keen writer, contributing to the Fedora Atomic Desktops documentation will help others learn how their system works, and all the cool things they can do with it.

परीक्षक

कुछ ऐसा मिला जो बिल्कुल सही नहीं है? क्या आप Silverblue के काम करने के तरीके में बदलाव का प्रस्ताव देना चाहते हैं? हम आपकी बात सुनना चाहते हैं! Fedora Silverblue समस्या ट्रैकर पर जाएं और हमें बताएं।

Fedora पत्रिका एक वेबसाइट है जो मुफ़्त/मुक्त और खुले-स्त्रोत के सॉफ्टवेयर के बारे में समुदाय द्वारा योगदान किए गए प्रचार लेखों और लघु गाइडों को होस्ट करती है जो Fedora Linux ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं या उसके साथ काम करते हैं।

सामुदायिक ब्लॉग समुदाय के सदस्यों को परियोजना समुदाय के अन्य लोगों के साथ Fedora के बारे में महत्वपूर्ण समाचार, अपडेट और जानकारी साझा करने के लिए एक एकल स्रोत प्रदान करता है।